समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय में मिलेगी भोजन व पेयजल की सुविधा — डीएम की अध्यक्षता में बैठक, जीविका को मिली जिम्मेदारी

भागलपुर / डेस्क रिपोर्ट। अब समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालयों में आने वाले आम लोगों को भोजन और पेयजल की परेशानी नहीं होगी। बिहार सरकार के निर्देश पर दूर-दराज से आने वाले लोगों तथा सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

इसी व्यवस्था को धरातल पर उतारने के लिए भागलपुर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

🔹 जीविका को सौपी गई जिम्मेदारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय परिसर में भोजन सुविधा संचालन की जिम्मेदारी जीविका के माध्यम से की जाएगी।

जीविका के DPM सुनिर्मल गरेन ने इस सुविधा के संचालन के लिए जिला आपदा प्रबंधन के पुराने कार्यालय भवन को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा।

🔹 एक सप्ताह के भीतर भवन उपलब्ध कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने
अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया कि
एक सप्ताह के अंदर संबंधित परिसर जीविका को सौंप दिया जाए ताकि व्यवस्था शुरू की जा सके।

साथ ही
नवगछिया एवं कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारियों को यह हिदायत दी गई कि
दो कमरा, एक स्टोर रूम, एक आउटलेट तथा खुला स्पेस जीविका को उपलब्ध कराया जाए, जिससे भोजन सुविधा सुचारू रूप से स्थापित की जा सके।

🔹 क्या मिलेगा इस सुविधा के तहत?

सभी निर्धारित स्थानों पर जल्द ही—

✔ उचित और सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन
स्वच्छ पेयजल
आवश्यक बुनियादी सुविधाएं

उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे
🔹 सरकारी कार्य से दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी
🔹 कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी

🔹 जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह योजना जल्द से जल्द लागू की जाएगी, ताकि लोग कार्यालय परिसर में आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से लाभ उठा सकें।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला गरमाया, परिजनों ने लगाया धमकी और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

    Share Add as a preferred…