कैबिनेट की बैठक खत्म: राजभवन पहुंचकर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, 20 नवंबर को बनेगी नई सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। रविवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। करीब एक घंटे चली इस बैठक के खत्म होते ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाक़ात की। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल को मौजूदा सरकार के इस्तीफे की जानकारी देने के साथ-साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है।

मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से भंग

नीतीश कुमार द्वारा इस्तीफा सौंपते ही वर्तमान सरकार औपचारिक रूप से भंग हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा 19 नवंबर को भंग कर दी जाएगी और उसी दिन मौजूदा मंत्रिपरिषद का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा।

19 नवंबर: बैठकों का सुपर डे

19 नवंबर को बिहार की राजनीति का तापमान और बढ़ेगा। इस दिन कई महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं:

  • JDU विधायक दल की बैठक
  • BJP विधायक दल की बैठक
  • NDA गठबंधन की बैठक

इन बैठकों में नई सरकार की संरचना, मुख्यमंत्री पद के औपचारिक चयन और कैबिनेट के संभावित सदस्यों को लेकर अंतिम चर्चा होगी।

मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने NDA की ऐतिहासिक जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।

20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

NDA गठबंधन की नई सरकार के 20 नवंबर को शपथ लेने की पूरी तैयारी कर ली गई है। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के प्रांगण या गांधी मैदान में आयोजित हो सकता है।

एनडीए की शानदार जीत और तेजी से बदलते घटनाक्रम ने बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन! नीतीश, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 दिग्गजों ने भरा राज्यसभा का नामांकन; अमित शाह रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading