जेडीयू की बड़ी ताकत बनीं लेशी सिंह – पीरपैंती से मुरारी पासवान की ऐतिहासिक जीत

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट दो दिन पहले आ चुका है। एनडीए ने जबरदस्त जीत दर्ज की है, लेकिन अब ध्यान इस बात पर है कि पूरे चुनाव में किस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले।

लेसी सिंह की दोहरी सफलता

जेडीयू प्रत्याशी और मंत्री लेसी सिंह ने धमदाहा सीट से चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल की। जेडीयू के कुल 101 प्रत्याशियों में लेसी सिंह सबसे ज्यादा वोट पाने वाली उम्मीदवार बनी हैं। उन्हें कुल 1,38,750 वोट मिले।

आरजेडी ने उनके खिलाफ संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा था, लेकिन लेसी सिंह ने 55 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। जेडीयू उम्मीदवारों में उनके बाद दूसरे स्थान पर आलमनगर के नरेंद्र नारायण यादव रहे, जिन्हें 1,38,401 वोट मिले।

रूपौली की रिकॉर्ड जीत में लेसी सिंह की भूमिका

इस बार सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड पूर्णिया की रूपौली सीट पर बना। यहां जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल ने आरजेडी की बीमा भारती को 73,572 वोटों से हराया। जेडीयू सूत्र बताते हैं कि कलाधर मंडल को टिकट दिलाने में भी लेसी सिंह की अहम भूमिका थी।

सबसे ज्यादा वोट मिले बीजेपी के मुरारी पासवान को

अगर पूरे बिहार चुनाव के सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार की बात करें, तो पहले स्थान पर रहे बीजेपी के मुरारी पासवान। पीरपैंती सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने 1,40,608 वोट हासिल किए। दूसरे नंबर पर जेडीयू की लेसी सिंह रहीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…