कैबिनेट की अंतिम बैठक में विधानसभा भंग करने की तैयारी! नई सरकार गठन पर अणे मार्ग में मंथन तेज

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। एक ओर जहां विपक्षी दल हार के कारणों की समीक्षा में जुटे हैं, वहीं सत्ता पक्ष के खेमे में नई सरकार की रूपरेखा को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास अणे मार्ग पर पूरे दिन नेताओं का आना-जाना लगा रहा। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख व सांसद चिराग पासवान भी मुख्यमंत्री से मिले और जीत की बधाई दी। जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल रहे।

कल होगी अंतिम कैबिनेट बैठक, विधानसभा भंग करने की सिफारिश पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के अनुसार, रविवार को राज्य सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने वाली है, जिसमें वर्तमान विधानसभा भंग करने की औपचारिक सिफारिश की जाएगी।
मालूम हो कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा।

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। माना जा रहा है कि 18 से 20 नवंबर के बीच पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण आयोजित किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

दिल्ली में भी हलचल, जेडीयू के दिग्गज नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात

नई सरकार के गठन में मंत्रिमंडल के आकार और चेहरों को लेकर दिल्ली में भी मंथन जारी है। शनिवार देर रात जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली पहुंचे।
दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और कैबिनेट के स्वरूप पर चर्चा की।
इससे पहले दोनों नेता पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रणनीति को अंतिम रूप दे चुके थे।

उधर भाजपा के अंदर भी संभावित मंत्रियों की नामों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।

नई सरकार में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

जैसे ही 18वीं विधानसभा की अधिसूचना जारी हुई, नई सरकार में हिस्सेदारी को लेकर सियासी समीकरण तेज हो गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा को नई कैबिनेट में अहम भूमिका मिल सकती है।

  • चिराग पासवान की पार्टी के 19 विधायक
  • उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 विधायक

जीतकर आए हैं, जिससे दोनों नेताओं की भूमिका बेहद मजबूत हो गई है।

फिलहाल पिछली सरकार में भाजपा, जदयू और हम (HAM) के मंत्री शामिल थे, लेकिन नए समीकरण में इस बार दो डिप्टी सीएम बनाने पर भी चर्चा चल रही है।
ऐसे में एनडीए के सभी प्रमुख दलों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है।

सरकार गठन की रूपरेखा लगभग तैयार, आज-मंगल तक बड़ा ऐलान संभव

अणे मार्ग के भीतर चल रही बैठकों से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार गठन को लेकर मोटा खाका तैयार हो चुका है।
केवल अंतिम कैबिनेट बैठक और दिल्ली में कुछ औपचारिक बातचीत के बाद सरकार गठन का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

हालांकि एनडीए के अंदर पदों और हिस्सेदारी को लेकर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व मिलकर लेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…