बिहार चुनाव रिजल्ट: तारापुर से सम्राट चौधरी, मोकामा से अनंत सिंह सहित NDA के 8 उम्मीदवारों की जीत पक्की

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है। जैसे-जैसे रिजल्ट साफ होता जा रहा है, एनडीए की जीत की खबरें तेज़ी से सामने आने लगी हैं। ताज़ा अपडेट के अनुसार, NDA ने कुल आठ सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

इन दिग्गजों ने मारी बाजी

  • तारापुर सीट से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी जीत हासिल की है।
  • मोकामा में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह विजयी हुए हैं।
  • केसरिया सीट से शालिनी मिश्र ने जीत दर्ज की है।
  • बिहपुर से शैलेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
  • नरकटियागंज सीट पर संजय कुमार पांडेय ने जीत का परचम लहराया।
  • सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू ने NDA को मजबूती देते हुए जीत दर्ज की है।

NDA के लिए उत्साह बढ़ाने वाला रिजल्ट

इन आठ सीटों पर जीत के बाद एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह है। कई और सीटों पर बढ़त का सिलसिला जारी है।
बिहार चुनाव के नतीजे अब साफ तस्वीर की ओर बढ़ रहे हैं, और शुरुआती रुझानों से ही एनडीए के पक्ष में मजबूत माहौल दिख रहा है।

रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें…

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां को प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम की कर दी हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading