नीतीश बनाम तेजस्वी: चुनाव आयोग पर बयान से भड़की जेडीयू, बोली– “राघोपुर से तय है हार”

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा चुनाव प्रक्रिया और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तीखा हमला बोला है।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खराब मौसम में प्रचार के लिए घर से बाहर नहीं निकलते और अब हार का बहाना खोज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनर्गल बयान देकर तेजस्वी राजनीति में “सरेंडर, सरेंडर” कर रहे हैं और राघोपुर से उनकी हार तय है।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोमवार को चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा था कि पहले चरण में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया, इसकी जानकारी चार दिन बाद भी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर के स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी बंद हैं और दावा किया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से 208 कंपनियों के पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि 68 प्रतिशत पर्यवेक्षक भाजपा शासित राज्यों से आए हैं।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि महनार और लालगंज में राजद उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने स्ट्रॉन्ग रूम में किसी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस बार भी नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान रुझान स्पष्ट है।

नीरज कुमार ने महिलाओं के बढ़ते मतदान प्रतिशत और मतदाताओं द्वारा खुले तौर पर विकास के पक्ष में वोट डालने को जनता का स्पष्ट संदेश बताया।


 

Related Posts

80 हजार की पिस्टल और मुर्गी फार्म में हथियारों का जखीरा: वैशाली पुलिस ने किया ‘इंटर-डिस्ट्रिक्ट’ गन सिंडिकेट का भंडाफोड़

Share Add as a preferred…

Continue reading
कुर्मी चेतना महारैली से पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन – अंतिम दर्शन करने पहुँचे निशांत

Share Add as a preferred…

Continue reading