भागलपुर में मतदान दिवस के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, सभी विधानसभा क्षेत्रों के नंबर जारी

भागलपुर, 9 नवंबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला नियंत्रण कक्ष (District Control Room) की स्थापना की है। यह नियंत्रण कक्ष 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान का मुख्य केंद्र रहेगा।

सभी विधानसभा क्षेत्रों के नियंत्रण कक्ष नंबर जारी

निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या त्वरित समन्वय के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा-वार विशेष दूरभाष नंबर उपलब्ध कराए हैं:

  • बिहपुर (152): 0641-2422077
  • गोपालपुर (153): 0641-2422078
  • पीरपैंती (अजा) (154): 0641-2422093
  • कहलगांव (155): 0641-2422094
  • भागलपुर (156): 0641-2422095
  • सुल्तानगंज (157): 0641-2422096
  • नाथनगर (158): 0641-2422097

इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय संपर्क के लिए
0641-2422099, 0641-2422021 तथा राज्य स्तरीय हेल्पलाइन 1950 भी उपलब्ध रहेगा।

तीन पालियों में तैनात होंगे कर्मी

मतदान दिवस पर नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने तीन अलग-अलग शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। इनकी जिम्मेदारी मतदान प्रक्रिया से संबंधित सूचनाओं को समय पर प्राप्त करना, संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा।

  • Related Posts

    SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading