भागलपुर में महिलाओं ने कहा—“मेरा वोट, मेरा अधिकार”; चिराग जीविका दीदियों ने लिया 100% मतदान का संकल्प

भागलपुर, 09 नवंबर 2025, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर सबौर प्रखंड अन्तर्गत चिराग जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरन बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मिलकर एक रंगोली बनाई, जिसमें ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार‘ उकेरकर दीदियों ने 11 नवंबर 2025 को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर चिराग जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मानुषी देवी ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए हमें निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सबौर के बीपीएम विवेक कुमार ने जीविका दीदियों को मतदान के महत्व एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सभी दीदियों ने संकल्प सभा में प्रण लिया, ‘मेरा वोट मेरा अधिकार है। मतदान तिथि के दिन हम अपना वोट डाल कर अपना कर्तव्य निभाएंगे। तभी देश का सच्चा नागरिक कहलाएंगे।‘ इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading