भागलपुर के विधायक सह महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा जी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान श्री शर्मा ने वार्ड सं० 21 के जोगसर थाना से दिगम्बर सरकार लेन, मथुरानाथ रोड, बूढ़ानाथ रोड, वार्ड सं0 18 के बमकाली स्थान, सखीचन्द घाट रोड, नया बाजार, वार्ड नं0 20 के चुनिहारी टोला एवं ग्वाल टोली के घर-घर जाकर मतदाताओं से आगामी 11 नवम्बर को अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया। श्री शर्मा ने कहा कि आपके EVM के क्रमांक 01 पर बटन दबाकर मुझे एक बार पुनः विजयी बनाकर विधान सभा भेजें। मैं आपको एक सुविधा सम्पन्न, विकसित और आधुनिक भागलपुर बना कर दूँगा। मैंने सभी वार्डों में समान रूप से सड़क, नाला एवं पेयजल हेतु प्याउ का निर्माण कराया है। भागलपुर नगर की शान्ति, सौहार्द और सतत विकास हेतु मैं पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ तथा यह मेरा सर्वप्रथम लक्ष्य है।

इस दौरान उनके साथ बन्टी सिन्हा, मनोज गुप्ता, रवि कुमार, सोईन अंसारी, मुकेश यादव, पंकज झा, बिट्टू यादव, सिद्धार्थ शर्मा, गुड्डू पाण्डेय, शंकर दास, प्रणव सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे।


