महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जीविका दीदियों ले रहीं संकल्प

भागलपुर, 08 नवंबर 2025,

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर जीविका दीदियां सघन मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं।

इसी कड़ी में आज सबौर प्रखंड स्थित अर्पण जीविका संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प लिया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी शत-प्रतिशत महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य मतदाताओं को भी निश्चित मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।।
लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में जीविका दीदियां सार्थक भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वे न केवल खुद मतदान का संकल्प ले रही हैं बल्कि अन्य मतदाताओं को भी बिना भय, लालच, किसी जाति या धर्म के प्रभाव में आए बिना एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। जीविका दीदियों के प्रयास से निश्चित रूप से राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़़ाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading