गया की सभा में तेज प्रताप यादव भड़के, RJD का हरा गमछा देख कहा— “जयचंदवा की पार्टी का है, हटाओ इसे”

गया (वजीरगंज): बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी दौरान जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव शुक्रवार को वजीरगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा की।

सभा के दौरान तेज प्रताप यादव उस वक्त भड़क उठे जब उनकी नजर भीड़ में मौजूद हरे रंग का गमछा पहने एक युवक पर पड़ी।

“ई जयचंदवा की पार्टी का है, हटाओ इसे…”

तेज प्रताप यादव ने मंच से ही सख्त लहजे में कहा:

“अभी एगो हरा पार्टी वाला आ गया है। जयचंदवा की पार्टी का है। ई गमछा हटाओ… तुम हटाओगे या पुलिस से हटवाए? यहां भगवान कृष्ण का गमछा पीला रंग का चलेगा।”

इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी कि उस युवक को तुरंत वहां से हटाया जाए।

पहले चरण की वोटिंग के बाद दूसरे चरण के लिए तेज हुआ प्रचार

पहले चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद सभी दल दूसरे चरण पर फोकस कर रहे हैं।
तेज प्रताप यादव भी अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशियों के लिए आक्रामक प्रचार में जुटे हैं।

“पांच जयचंदों ने मिलकर हमें बाहर किया” — तेज प्रताप

सभा में तेज प्रताप यादव ने अपने राजनीतिक संघर्ष और परिवार से दूरी पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा:

“पांच जयचंदों ने मिलकर हमें घर और संगठन से बाहर किया है।
हम उन्हें सलाम करते हैं कि उन्होंने हमें बाहर करवाया।
लेकिन हम जनता के बीच हैं, और जनता ही हमारा असली घर है।”

उन्होंने संकेत दिया कि वे अब अपने राजनीतिक भविष्य का रास्ता जनता के साथ मिलकर तय करेंगे।

RJD पर लगातार हमले जारी

तेज प्रताप यादव ने हाल के दिनों में RJD और इसके नेताओं पर कई बार हमला बोला है।
कुछ दिन पहले ही उन्होंने मनेर के RJD विधायक भाई वीरेंद्र को “गुंडा-मवालियों का नेता” तक कह दिया था।

हर सभा में तेज प्रताप अपना पुराना गुस्सा साफ तौर पर झलकाते दिख रहे हैं, और यह बयानबाजी बिहार चुनाव में नई चर्चा का विषय बन गई है।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading