‘आपका एक वोट बदल सकता है बिहार की तकदीर’ — सन्हौला में जीविका दीदियों की मतदाता जागरूकता रैली

रंगोली, मेंहदी और नारेबाज़ी के साथ मतदान का संदेश, 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

भागलपुर | 06 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के तहत भागलपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार तेज़ी से चल रहे हैं। इसी क्रम में 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड में गुरुवार को जीविका दीदियों ने प्रभावी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली, रंगोली, और मेहंदी कला के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली में “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे प्रभावी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


घर-घर संपर्क कर समझाया मतदान का महत्व

रैली के अलावा जीविका संघ की सदस्यों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से बातचीत की।
उन्होंने—

✅ मतदान की तिथि
✅ मतदान केंद्र की जानकारी
✅ बूथ पर उपलब्ध सुविधाएँ

—सबकी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।

दीदियों ने लोगों से कहा कि

“चुनाव पाँच साल में एक बार आता है। इसलिए सही जनप्रतिनिधि चुनने का यह मौका किसी भी हाल में नहीं चूकना चाहिए। आपका एक वोट पूरे बिहार की दिशा और दशा बदल सकता है।”


शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

कार्यक्रम में शामिल सभी जीविका दीदियों ने 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने और अपने परिवार व समाज के सभी योग्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने भी जीविका दीदियों के इस प्रयास की सराहना की और लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…