लखीसराय में सड़क पर भिड़े भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय सिंह, आरोप–दारू पीकर हंगामा कर रहे थे

लखीसराय | बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लखीसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाजपा प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा तथा राजद एमएलसी अजय सिंह के बीच सड़क पर तीखी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह विवाद पहले से चल रहे राजनीतिक तनाव का नतीजा है, जो आज सड़क पर टकराव में बदल गया।

घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा अपने क्षेत्र के एक मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में अजय सिंह से मुलाकात होते ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही उग्र रूप ले ली।

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि “अजय सिंह दारू पीकर हंगामा कर रहे हैं। कृपया जांच करवाई जाए। यह राजद के गुंडों की हरकत है।” उन्होंने आगे कहा, “यह सड़क पर गाली-गलौज कर रहे हैं, और मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया गया है।”

वहीं अजय सिंह ने भी विजय सिन्हा से “तू-ताम” करते हुए तीखे शब्दों में जवाब दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा ताकि स्थिति और न बिगड़े।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी मौके पर मौजूद थे, जिससे तनाव का माहौल बन गया। प्रशासन ने तत्काल पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन ने कहा कि “दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की सलाह दी गई है। किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

लखीसराय जिले में इस समय चुनावी माहौल बेहद गरम है। भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय सिंह के बीच यह झड़प राजनीतिक पारा और बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की सार्वजनिक झड़पें चुनावी वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई जरूरी है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में कैंसर के खिलाफ ‘महा-कवच’! 14-15 साल की बच्चियों को अब मुफ्त लगेगा एचपीवी (HPV) टीका; सदर अस्पताल और मायागंज समेत सभी प्रखंडों में अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रयागराज हादसे में बिहार के 3 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री शोकाकुल, परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading