“अगर ये गलती से भी आ गए तो बिहार में आतंक मचा देंगे” — राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर भड़के चिराग पासवान

पटना: भारतीय सेना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और उनके बयान को “शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।

“अगर विपक्ष के नेता की सोच यही है…” — चिराग पासवान
पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा,

“अगर देश के नेता प्रतिपक्ष की खुद की सोच ऐसी है, वे सेना को जात-पात और धर्म में बांटकर देखने का काम कर रहे हैं, तो इससे ज्यादा लोकतंत्र के लिए दुखद बात नहीं हो सकती।”
उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को सेना में प्रतिनिधित्व की चिंता थी, तो कांग्रेस के लंबे शासनकाल में वह बदलाव कर सकते थे।

“चुनाव में ध्रुवीकरण की कोशिश में कई बार ऐसी बातें कही जाती हैं, लेकिन मर्यादा बनाए रखना चाहिए।”
“राहुल गांधी ने सैनिकों का अपमान किया”
चिराग पासवान ने आगे कहा,

“सेना एक ऐसा विषय है, जिसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने सैनिकों का अपमान किया है। यह न केवल शर्मनाक है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है।”
RJD पर भी कड़ा वार
चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा,

“अगर ये (राजद और सहयोगी) गलती से भी आ गए, तो बिहार में आतंक मचा देंगे।”
उन्होंने चेतावनी दी कि RJD की सत्ता वापसी राज्य में अराजकता का माहौल पैदा कर देगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
चुनावी रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय सेना “देश की 10% आबादी के नियंत्रण में है” और उच्च जातियों का प्रभाव अधिक है। उन्होंने यह भी कहा था कि 90% आबादी — जिसमें दलित, पिछड़े, महादलित और अल्पसंख्यक शामिल हैं — उन्हें संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता।

इस बयान पर अब राजनीतिक बवाल मच गया है और एनडीए नेताओं ने इसे सेना का अपमान बताया है।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…