मधुबनी में बोले जेपी नड्डा: विदेश दौरे पर पीएम मोदी देते हैं मधुबनी पेंटिंग, बिहार को मिला वैश्विक सम्मान

बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। पहले चरण का प्रचार चार नवंबर को शाम पांच बजे समाप्त हो चुका है, जबकि मतदान छह नवंबर को होगा। दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इसी बीच सभी दलों के नेताओं द्वारा प्रचार तेज़ कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को मोतिहारी जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया।

मधुबनी पेंटिंग और भागलपुर सिल्क दुनिया तक पहुंचाया – नड्डा

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के दौरान विश्व नेताओं को मधुबनी पेंटिंग भेंट करते हैं, जिससे बिहार की कला को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा—

“भागलपुर के सिल्क को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हमने मखाना बोर्ड बनाया है और आज मखाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।”

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार बिहार की पारंपरिक कला और उत्पादों को विश्व स्तर पर ब्रांडिंग कर रही है।

युवा आयोग से एक करोड़ युवाओं को रोजगार का दावा

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि युवा आयोग बनाकर सरकार बिहार के युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही है। उन्होंने कहा—

“युवा कमीशन के माध्यम से बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।”

आपका उत्साह NDA की जीत पक्का कर रहा है – नड्डा

सभा में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से उत्साहित नड्डा ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार को वापस लाने के लिए तैयार है।

“जो उत्साह और उमंग मैं देख रहा हूं, उससे साफ है कि आपने 11 तारीख को एनडीए को जीताने का मन बना लिया है।”

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार में स्थिरता और तेज़ विकास का चुनाव है।

‘जंगलराज में 2 घंटे बिजली, आज 24 घंटे’

नड्डा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा—

“जंगलराज के समय बिहार में दिन भर में सिर्फ दो घंटे बिजली मिलती थी। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग जनरेटर वालों को 10-12 रुपये देते थे। आज बिहार में 24 घंटे बिजली है और 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है, जिसका लाभ 1.62 करोड़ परिवार ले रहे हैं।”

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…