त्योहार खत्म, अब लौटेंगे यात्री — भागलपुर से दिल्ली, गुजरात, बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। भागलपुर से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सीट मिल सके और भीड़ का दबाव कम हो।

विशेषकर मालदा–भागलपुर–दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध कराई हैं।


भागलपुर से चलने वाली विशेष ट्रेनें

04457 भागलपुर–आनंद विहार स्पेशल

  • 30 नवंबर तक प्रतिदिन
  • शाम 06:00 बजे प्रस्थान
  • रूट: जमालपुर–किऊल
  • श्रेणी: जनरल, स्लीपर

04063 भागलपुर–दिल्ली स्पेशल

  • 5 से 26 नवंबर तक हर बुधवार
  • दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान
  • रूट: जमालपुर–किऊल
  • श्रेणी: जनरल, स्लीपर

03435 मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल

  • 10 और 24 नवंबर (सोमवार)
  • सुबह 09:30 बजे प्रस्थान
  • रूट: भागलपुर–जमालपुर–किऊल
  • श्रेणी: जनरल, स्लीपर, एसी

09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल

  • 10 से 24 नवंबर तक सोमवार को
  • सुबह 05:00 बजे प्रस्थान
  • रूट: मुंगेर
  • श्रेणी: जनरल, स्लीपर, एसी

03417 मालदा टाउन–उधना स्पेशल

  • 8 नवंबर को प्रस्थान
  • दोपहर 12:20 बजे
  • रूट: भागलपुर–जमालपुर–किऊल
  • श्रेणी: जनरल, स्लीपर

03401 भागलपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (अनारक्षित)

  • 7 नवंबर
  • सुबह 05:00 बजे प्रस्थान
  • रूट: जमालपुर–किऊल
  • श्रेणी: जनरल

03403 भागलपुर–बेंगलुरु अनारक्षित स्पेशल

  • 7 नवंबर
  • रात 10:30 बजे प्रस्थान
  • श्रेणी: जनरल

यात्रियों को राहत

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें त्योहारों के बाद यात्रियों को काफी राहत देंगी। भीड़ को नियंत्रित करने और सभी यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से टिकट बुक करें और सफर के दौरान नियमों का पालन करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…