राहुल गांधी का आरोप — “नीतीश–मोदी ने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया”

गया/औरंगाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में एनडीए सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया है

राहुल मंगलवार को गया जिले के वजीरगंज के भिंडस और औरंगाबाद पुलिस लाइन के पास चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,

“लद्दाख में सड़क बनानी हो, सूरत में डायमंड कटिंग करनी हो, पुल-टनल से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतें बनानी हों—सब काम बिहार के युवा करते हैं… लेकिन बिहार में ही रोजगार नहीं मिलता।”

उन्होंने कहा कि आज बिहार का युवा रीज़ल्ट–पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान है।

“रील बनाना युवा का शौक नहीं, मजबूरी है” — राहुल

राहुल गांधी ने कहा,

“आज बिहार का युवा रील बना रहा है। यह उसका शौक नहीं, मजबूरी है… क्योंकि रोजगार नहीं दिया गया। मोदी कहते हैं डेटा सस्ता किया, पर उससे पैसा अडानी–अंबानी की जेब में जा रहा है।”

“10% लोग खा रहे हैं देश का सारा संसाधन”

राहुल ने कहा कि देश के 10% लोगों के पास ही पूरा धन और संसाधन है।

उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो

  • नालंदा में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा
  • युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं शुरू होंगी
  • पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई होगी

“बिहार में बिना वोट चोरी BJP चुनाव नहीं जीत सकती”

उन्होंने कहा कि

“हमने चुनाव आयोग को बताया कि बिहार में वोट चोरी हो रही है। बिना वोट चोरी के ये सरकार चुनाव नहीं जीत सकती।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…