
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 नवंबर को प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शहर में कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय रूट डायवर्जन का पालन करें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
- कचहरी से तिलकामांझी चौक तक
- मनाली से तिलकामांझी चौक तक
- तिलकामांझी चौक से जीरोमाइल चौक होते हुए कॉलेज गेट तक
- वंशीटीकर चौक से हवाई अड्डा प्रवेश द्वार तक
- वंशीटीकर चौक से जीरोमाइल चौक होते हुए चम्पारण मीट हाउस तक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था से बचने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन की अपील
लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल के पास न जाएं और अधिकतर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। किसी आपात स्थिति में ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।


