भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा का जनसंपर्क अभियान, घर–घर पहुंचकर मांगा समर्थन… बोले — “एक मौका और आधुनिक भागलपुर बनाएंगे”

भागलपुर, 4 नवंबर 2025 |भागलपुर विधानसभा से महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने आज अपने जनसंपर्क अभियान को तेज़ करते हुए वार्ड नंबर 48, 47, 41 और 43 के कई इलाकों में घर–घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया।

काली स्थान से लेकर इशाकचक मस्जिद, गुमटी नं.12 से गुड़हट्टा चौक, बौंसी रोड से गुदड़गंज और पासी टोला से बाबा स्थान तक — हर मोहल्ले में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

लोगों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच अजीत शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।


जनता ने जताया भरोसा — “फिर से भेजेंगे विधानसभा”

लोगों ने कहा,

“आपने काम किया है, जनता आपके साथ है। इस बार भी भारी मतों से जीत दिलाएंगे।”


अजीत शर्मा बोले — ‘भागलपुर की सेवा मेरी प्रतिबद्धता’

जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा:

“भागलपुर से मेरा रिश्ता सेवा और विश्वास का है। मैंने जाम से राहत के लिए भोलानाथ फ्लाईओवर दिलाया। हर वार्ड में सड़कें, नालियां बनीं और पेयजल के लिए सैकड़ों प्याऊ बनाए गए।”

आगे कहा,

“एक और मौका दीजिए, भागलपुर को विकसित और आधुनिक सिटी में बदल दूंगा।”


मतदाताओं से ‘हाथ’ छाप पर वोट की अपील

अजीत शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि
“11 नवंबर को हाथ छाप पर बटन दबाकर विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएं।”


कौन–कौन साथ रहा?

जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख रूप से—

  • सोनू मिश्रा
  • संजय यादव
  • फूलबाबू
  • हरि झा
  • अशोक प्रियदर्शी
  • दीपक साह
  • वरुण कुमार
  • राकेश सिंह
  • मुकेश साह
  • अजय यादव
  • चंदन हरि
  • शशि भूषण
  • परवेज
  • बबलू
    सहित सैकड़ों स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोकसभा में बड़ा फैसला: विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द, कांग्रेस ने जताया खेद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading