जाति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखती है भाजपा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में चुनावी माहौल चरम पर है। इसी कड़ी में मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मधेपुरा पहुंचे और रासबिहारी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कविता कुमारी साहा के समर्थन में जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

“भाजपा देती है प्रतिभा और सेवा को सम्मान”

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग और समाज को आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने कहा,

“मेरे परिवार में न कोई विधायक था, न सांसद, न मंत्री। मुख्यमंत्री बनने की तो कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन भाजपा ने एक किसान और यादव परिवार के व्यक्ति को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी। यह साबित करता है कि भाजपा जातिवाद से ऊपर उठकर प्रतिभा और सेवा को सम्मान देती है।”

“सबका साथ, सबका विकास” — पीएम मोदी का संकल्प

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देशहितकारी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा छठ को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि ऐसे बयान बिहार की आस्था का अपमान हैं।

“बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार आवश्यक”

डॉ. यादव ने कहा कि बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है, और अब जरूरत है विकास की गति को और तेज करने की।

एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील

सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा,
“मधेपुरा की जनता कविता कुमारी साहा को अपार मतों से विजयी बनाकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे।”

सभा में एनडीए समर्थकों का जमावड़ा और उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन के अंतिम चरण को लेकर इलाके में चुनावी हलचल और तेज हो गई है।

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में गैस माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ऑटो से 10 कमर्शियल सिलेंडर जब्त; FIR दर्ज

    Share Add as a preferred…

    बिहार शिक्षा विभाग के बड़े फैसले: मदरसा और संस्कृत बोर्ड में नियुक्तियों पर रोक, मिड-डे मील और स्कूल निर्माण की होगी सख्त निगरानी

    Share Add as a preferred…