भागलपुर : अलीगंज में भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अलीगंज में बीजेपी का नया ठिकाना, पूजा के बाद ‘पावर लॉन्च’… कार्यकर्ताओं में जोश, कहा- कमल फिर खिलेगा!

भागलपुर/अलीगंज:भागलपुर में बीजेपी ने आज अपने संगठन को नई धार दी। अलीगंज में श्री नारायण साह मंडल का नया कार्यालय विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू किया गया। कार्यालय खुलते ही कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखने को मिला। नारों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने कहा— “कमल फिर खिलेगा… सुशासन दोबारा आएगा।”

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक ही बात दोहराई— “यह सिर्फ ऑफिस नहीं, संगठन का ऊर्जा केंद्र है।”


जन संपर्क का नया अड्डा, मिशन विधानसभा पर फोकस

बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार यह नया कार्यालय
✅ बूथ से लेकर मंडल तक संगठन को मजबूती देगा
✅ जनता की समस्याओं का समाधान केंद्र बनेगा
✅ सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में भूमिका निभाएगा

नेताओं ने कहा, “हम हर घर दस्तक देंगे… हर वोटर तक पहुंचेंगे।”


‘सुशासन की वापसी सुनिश्चित’

कार्यक्रम में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि

  • केंद्र और राज्य की योजनाएं लोगों तक पहुंचेंगी
  • युवाओं और महिलाओं तक BJP का एजेंडा पहुंचेगा
  • भागलपुर में बदलाव की बयार साफ दिख रही है

एक कार्यकर्ता बोला,

“भागलपुर में इस बार फिर सुशासन का कमल खिलेगा, जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी ही विकल्प है।”


जमीन पर दिखा संगठन, अनुशासन में डूबा माहौल

कार्यालय उद्घाटन में स्थानीय नेताओं से लेकर युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं तक का जोश देखते बन रहा था।
नारे गूंज रहे थे—
“हर घर BJP, हर हाथ कमल!”
“जनसेवा हमारा धर्म!”


मैदान साफ़… मूड साफ़… मिशन 2025 पर भाजपा का फोकस तेज़।


 

  • ये भी पढ़े..

    यात्रियों के लिए राहत: रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाया, उधना-मालदा टाउन और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेनें अगस्त तक चलेंगी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ: CM सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज में की पूजा-अर्चना, बोले- धार्मिक पर्यटन का बनेगा बड़ा केंद्र; एयरपोर्ट, रोप-वे और गंगा पथ की सौगात

    Share Add as a preferred…