‘मेरा बेटा सबसे बड़ा ईमानदार’, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मां राधिका सिंह का बयान, Watch Video

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। उनके आवास पर करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया। हालांकि संजय की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी समेत अन्य पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच संजय सिंह की मां राधिका सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे को सबसे बड़ा ईमानदार बताया है।

यहां देखें वीडियो…

सभी आरोप बेबुनियाद हैंः राधिका सिंह

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी उन्हें अपने साथ मुख्यालय ले गई है। इसी बीच संजय सिंह की मां राधिका सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक निर्दोष शख्स को इस तरह से गिरफ्तार करना ही अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। मैंने अभी तक इतना बड़ा ईमानदार लड़का नहीं देखा है। उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। एएनआई ने उनका वीडियो जारी किया है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *