भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ने के पीछे निशिकांत दुबे का हाथ: अजीत शर्मा

भागलपुर | 1 नवंबर 2025: भागलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अजीत शर्मा ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ने के पीछे निशिकांत दुबे की बड़ी भूमिका रही है

अजीत शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वे यहां से चुनाव नहीं लड़ पाते क्योंकि भागलपुर की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि दुबे ने हमेशा भागलपुर के विकास कार्यों में अड़चनें डालने का काम किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य में पलायन पूरी तरह रुकेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उनके अनुसार, “बिहार में नई फैक्ट्रियां खुलेंगी, उद्योग स्थापित होंगे और राज्य आत्मनिर्भर बनेगा।”

अजीत शर्मा ने कहा कि जनता अब सब कुछ देख रही है और चुनाव में इसका जवाब वोट से देगी


 

  • ये भी पढ़े..

    बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, बोले- “बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर, सरकार पूरी तरह विफल”

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर के कैंसर अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, कैंसर मरीजों के देखभालकर्ताओं के लिए तैयार हुआ मोबाइल सपोर्ट सिस्टम

    Share Add as a preferred…