चुनाव से पहले डीएम और एसएसपी ने मिर्जाचौकी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, सघन वाहन जांच जारी

भागलपुर, 1 नवंबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने आज अंतरराज्यीय चेकपोस्ट मिर्जाचौकी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर चल रही वाहनों की सघन जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने चेकपोस्ट पर संधारित पंजी (रिकॉर्ड रजिस्टर) का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से अवैध धन, शराब, नशीले पदार्थ और हथियारों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने तैनात पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (कहलगांव) अशोक कुमार मंडल तथा डीसीएलआर मो. सरफराज नवाज भी मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    बिहार खनन विभाग का ‘राजस्व’ धमाका! ₹3800 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम; सरेंडर करने वाली 78 कंपनियों पर गिरी गाज, ‘बिहारी खनन योद्धा’ सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की पंचायतों के लिए केंद्र का ‘खजाना’ खुला! 15वें वित्त आयोग ने जारी किए 1203.60 करोड़ रुपये; गांवों में स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की बढ़ेगी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading