भागलपुर : शाहकुंड में जागरूकता अभियान से बढ़ेगा मतदान

भागलपुर, 1 नवंबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है। 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहकुंड प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अभियान के दौरान रैली, संगोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी कार्यक्रम जैसे रचनात्मक माध्यमों से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई, रंगोली बनाई और 11 नवंबर को मतदान करने का संकल्प लिया।

आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाने की अपील की।


 

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…