बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान जारी

वैशाली, 01 नवंबर 2025।बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा शुक्रवार को वैशाली जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पहला कार्यक्रम मानपुर मोटालुक घाटला डी मथुरापुर कुसदे मुसहरी एवं दुसाध टोला, लालगंज विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक-124) में आयोजित किया गया, जिसमें “मेसर्स विरासत, सारण” के कलाकारों ने भाग लिया। दूसरा कार्यक्रम सैदपुर डुमरा, माझी एवं राम टोला वार्ड नंबर 06 में “दीपशिखा कला सेवा संस्थान, नालंदा” के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

दोनों सांस्कृतिक दलों ने गीत, संगीत और संवादों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया और “लोकतंत्र की पहचान, आपका मतदान” का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रोग्राम पदाधिकारी प्रतिभा गिरी, अन्य पदाधिकारीगण और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने मतदाता जागरूकता की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आगामी चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला 3 नवंबर 2025 तक वैशाली जिले में जारी रहेगी।
यह अभियान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक एस.के. मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो की नोडल अधिकारी डॉ. अंजना झा की सक्रिय भूमिका रही।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- “पुलिस की कार्रवाई न्यायसंगत”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में नेशनल हाईवे किनारे निर्माण पर लग सकती है रोक, सरकार ला रही नई नीति

    Share Add as a preferred…