मनोज तिवारी का बड़ा बयान: “जंगलराज में बिहारी नाम बताने में शर्म आती थी, आज गर्व से कहते हैं — आई एम फ्रॉम बिहार”

पटना (बिहार): बीजेपी सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी ने बिहार की तेज़ी से हो रही प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आज बिहार का नाम वैश्विक मंच पर गौरव के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जंगलराज के दौर में लोग बिहार का नाम बताने से कतराते थे, लेकिन अब वही लोग गर्व से कहते हैं — “आई एम फ्रॉम बिहार।”


“पहले लोग बिहारी होने पर शर्माते थे, आज गर्व से कहते हैं — आई एम बिहारी”

मनोज तिवारी ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा —

“जब जंगलराज का दौर था, तब लोग अपना नाम बताने में भी डरते थे। लेकिन आज हर बिहारी गर्व से कहता है — ‘यस, आई एम फ्रॉम बिहार।’ अब बिहार की पहचान अपराध से नहीं, बल्कि विकास और सम्मान से होती है।”

उन्होंने कहा कि अब बिहार देश और विदेश में अपनी नई पहचान बना चुका है।


जंगलराज पर मनोज तिवारी का हमला

बीजेपी सांसद ने आरजेडी शासनकाल की भयावह घटनाओं को याद करते हुए कहा कि उस दौर में अपराधी बेलगाम थे।

“1996 में जब मैं नया-नया स्टार बना था, तब भी डर का माहौल था। मां कहती थीं शाम छह बजे के बाद गांव मत आना। बहन-बेटियों को सड़कों से उठा लिया जाता था, यहां तक कि आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की पत्नियों तक पर हाथ डाले जाते थे।”

तिवारी ने कहा कि उस समय की घटनाएं इतनी भयानक थीं कि उन्हें आज भी याद करके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।


“तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन की जय बोलकर बिहार को अपमानित किया”

मनोज तिवारी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा —

“आज तेजस्वी बाबू उसी शहाबुद्दीन की जय बोल रहे हैं, जिसने बिहार को खून-खराबे की आग में झोंक दिया था। यह बिहार है, अब जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी। यादव समाज भी अब इनके साथ नहीं है।”


विकास के मोर्चे पर बिहार की तारीफ

मनोज तिवारी ने दावा किया कि आज बिहार तेजी से विकास कर रहा है —

“बिहार में अब बड़े-बड़े पुल, अच्छी सड़कें और नई परियोजनाएं दिख रही हैं। बिहार की जीडीपी देश में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले राज्यों में दूसरे नंबर पर है।”

उन्होंने भरोसा जताया कि अगले पांच वर्षों में बिहार इतना विकसित हो जाएगा कि युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    “मैं 36% अति पिछड़ों का अंगरक्षक हूं” : सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, अपराधियों को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…