मदरगंज में आशा कार्यकर्ताओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, दिया संदेश — “पहले मतदान, फिर जलपान”

भागलपुर | 30 अक्टूबर 2025: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन–2025 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 155–कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड के मदरगंज पंचायत में आज आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को बिना किसी दबाव या प्रलोभन के, अपने विवेक से मतदान करना चाहिए ताकि लोकतंत्र की जड़ें और मज़बूत हों।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने समूह चर्चाओं और नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया —
“पहले मतदान, फिर जलपान”
“लोकतंत्र की शान है – मतदान महान है।”

ग्रामीणों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से गांवों में लोकतांत्रिक चेतना और जागरूकता का प्रसार हो रहा है।


 

  • Related Posts

    जमुई में शिक्षक की बड़ी लापरवाही उजागर: झारखंड से लगाते रहे बिहार के स्कूल की हाजिरी, जांच में खुला फर्जीवाड़ा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवहर में दिल दहला देने वाली वारदात: दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading