लोकतंत्र के रंग में रची मेहंदी: नाथनगर में जीविका दीदियों ने अनोखे अंदाज में बढ़ाया मतदान का संदेश

भागलपुर | 30 अक्टूबर 2025: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन–2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर के शाहजंगी गांव में जीविका दीदियों ने एक अनोखी पहल की — मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।

खुशबू जीविका महिला ग्राम संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में 55 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने अपने हाथों पर ‘मतदान करें’, ‘लोकतंत्र की शान – मतदान महान’ जैसे संदेशों वाली सुंदर मेहंदी डिज़ाइन बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि जैसे मेहंदी के रंग से हाथ सजते हैं, वैसे ही मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाताओं से 11 नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

इस अवसर पर जीविका दीदियों, ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, जीविका कैडर और जीविका कर्मियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
सभी ने एक स्वर में कहा — “पहले मतदान, फिर जलपान — यही है सच्चे नागरिक की पहचान।”


 

  • Related Posts

    SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading