अजीत शर्मा का सघन जनसंपर्क अभियान, कहा – “भागलपुर की सेवा ही मेरा संकल्प”

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने बुधवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 2, 3, 4, 6, 7 और 8 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों मोहल्लों में पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से मुलाकात की और 11 नवंबर को ईवीएम के क्रमांक 01 पर बटन दबाकर महागठबंधन को विजयी बनाने की अपील की।

अजीत शर्मा ने अपने प्रचार के दौरान मैरो लाल लेन, द्वारका लाल लेन, नाजीर मोमिन लेन, हकीम शाह लेन, मोहर मिश्रा लेन, मदनीनगर, चंपानाला रोड, बागबाड़ी, सरदारपुर, अबीर मिश्रा लेन, एम.टी.एन. घोष रोड, हसनाबाद, कसबा, नरगा और गढ़कछारी के इलाकों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि “पिछले बीस वर्षों से एनडीए ने बिहार को साम्प्रदायिक राजनीति में उलझाकर विकास से दूर रखा है। महागठबंधन जनता की सरकार बनाना चाहता है, जहां हर वर्ग की आवाज सुनी जाएगी।”
अजीत शर्मा ने आगे कहा कि अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने भागलपुर की मूलभूत समस्याओं — पेयजल, नाली और सड़क निर्माण जैसे मुद्दों पर पूरी निष्ठा से काम किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की, “आपका सहयोग और समर्थन मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। एक बार फिर मुझे मौका दें, ताकि मैं भागलपुर की अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर सकूं और शहर को एक बेहतर पहचान दिला सकूं।”

प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस और महागठबंधन के समर्थक शामिल रहे। मौके पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, जावेद सालेह अंसारी, असफाक अंसारी, अयाज अंसारी, शिवशंकर सिन्हा, सीताराम वर्मा, सैफुल्लाह अंसारी, पंकज दास, मनीष यादव, तुलसीमोहन झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading