भागलपुर–दिल्ली स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव, अब दोपहर 4 बजे खुलेगी ट्रेन

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025। पूर्व रेलवे, मालदा मंडल ने सूचना जारी की है कि डाउन लिंक ट्रेन के विलंब से आने के कारण 04063 अप भागलपुर–दिल्ली स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार यह ट्रेन आज 29 अक्टूबर को दोपहर 4:00 बजे (16:00 घंटे) भागलपुर से रवाना होगी। पहले इसका निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 1:40 बजे (13:40 घंटे) था।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का समय केवल आज के लिए बदला गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन पर समय से पहुंचें और यात्रा के पूर्व अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या वेबसाइट से प्राप्त कर लें।


 

  • ये भी पढ़े..

    समस्तीपुर के 24 अवतार धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…