1 नवंबर की रात 11:45 से सुबह 5:30 बजे तक बंद रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम, नहीं होगी टिकट बुकिंग

नई दिल्ली। रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में तकनीकी रखरखाव का काम होने जा रहा है। कोलकाता पीआरएस डाटा सेंटर में PNR फाइलों और डेटाबेस फाइलों के संपीड़न (compression) कार्य के लिए यह गतिविधि की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, यह डाउनटाइम 1 नवंबर 2025 की रात 11:45 बजे से लेकर 2 नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक रहेगा।

इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

इस दौरान कोलकाता पीआरएस प्रणाली के माध्यम से

  • चार्टिंग,
  • करेंट बुकिंग,
  • इंटरनेट बुकिंग,
  • और टिकट पूछताछ जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में टिकट बुकिंग से संबंधित अपनी योजना पहले ही पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सूत्रों के अनुसार, यह रखरखाव कार्य डेटा सुरक्षा और सर्वर की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भोलानाथ और बौंसी पुल ROB कार्य का निरीक्षण, जल-जमाव पर नगर निगम सख्त; 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    पूर्व रेलवे ने आपूर्ति श्रृंखला को किया मजबूत, यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा पर विशेष जोर

    Share Add as a preferred…