नालंदा में नदी में डूबने से तीन की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पटना, 29 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में लोकाईन नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे शोकाकुल परिजनों को इस दुःखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करे।


 

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…