भागलपुर : मतदाता जागरूकता को लेकर “भास्कर महोत्सव” का आयोजन, जिलाधिकारी ने की मतदान की अपील

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत भागलपुर जिले में लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर “भास्कर महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना और लोकतंत्र के उत्सव में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने छठ महापर्व की महत्ता और बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हुए मनमोहक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि

“छठ पर्व आस्था, संयम और साधना का प्रतीक है। यह चार दिनों का पर्व है — नहाए-खाए, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य। मैंने स्वयं दो वर्षों तक छठ पर्व मनाया है, इसलिए इस पर्व की भावना को भलीभांति समझता हूँ।”

उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें और 100% मतदान का संकल्प पूरा करें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं का सहयोग रहा।


 

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत रद्द, गृह मंत्रालय के फैसले से जल्द मिल सकती है रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading