लोक आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल

भागलपुर।लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन पूरे हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर छठव्रती और उनके परिजन पूजा की तैयारियों में जुटे नजर आए।

संध्या समय श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य के दौरान घाटों पर “कांचा ही बांस के बहंगिया…” जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।


घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद

भागलपुर के बरारी, टीएनबी, कहलगांव, सैंडिस कंपाउंड, नाथनगर और जगदीशपुर घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी की विशेष व्यवस्था की है। आरएएफ, एनडीआरएफ और पुलिस बल को गश्त और निगरानी के लिए तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।


भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम

महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में पूजा सामग्री के साथ घाट की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर छठी मइया के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति झलक रही थी।
पूरे भागलपुर शहर में भक्ति, अनुशासन और आस्था का संगम देखने को मिला।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में नीतीश का ‘प्रगति’ अवतार! 485 करोड़ की सौगात से सजेगी मां पूरण देवी की नगरी; जीविका दीदियों को 261 करोड़ का ‘मेगा’ चेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading