भागलपुर : भाजपा विजयमित्रा मंडल युवा मोर्चा की नई टीम का गठन, ऊर्जावान युवाओं को मिली जिम्मेदारी

भागलपुर, 25 अक्टूबर 2025।भाजपा विजयमित्रा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितेश चौबे ने आज नई टीम की घोषणा की। यह गठन भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय और विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी के अनुमोदन एवं मार्गदर्शन में किया गया। नई टीम में कई ऊर्जावान और सक्रिय युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषणा के अनुसार, महामंत्री पद पर रिशांत श्रीवास्तव और कुश मिश्रा को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरिजीत घोष, रवि बसाक, मानव कुमार सिंह, संदीप अग्रवाल, अभिषेक गोस्वामी और शुभम कुमार को दी गई है। वहीं मंत्री के रूप में प्रियांशु सिंह, शांतानु सिंह, सोनल जायसवाल, अनुभव राज, जितेंद्र कुमार, समुज्ज्वल गांगुली और चंदन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आकाश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा यश चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नई टीम की घोषणा के बाद संगठन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों, जनसेवा और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स, मंत्री शैलेंद्र बोले- ‘फ्री की रेबड़ी कब तक बांटेंगे?’

    Share Add as a preferred…

    10 सर्कुलर रोड विवाद पर पहली बार बोले लालू यादव, कहा- ‘सरकार ने हमारे साथ बहुत गलत किया’

    Share Add as a preferred…