घास काटने के दौरान फिसलकर तालाब में गिरी महिला, मौत

नाथनगर (भागलपुर), 25 अक्टूबर 2025।भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा प्रसाद ग्राम भतोड़िया में शनिवार को एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के ही अरविंद यादव की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है।

सुबह गांव के कुछ लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने जगन्नाथ पोखर में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान ललिता देवी के रूप में की। बताया गया कि वह सुबह घर से मवेशियों के लिए चारा लाने निकली थीं और उसके बाद से वापस नहीं लौटी थीं।


घास काटते समय फिसलकर गिरी तालाब में

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि मृतका के पुत्र रितेश कुमार के अनुसार, उनकी मां घास काटते समय तालाब के किनारे फिसल गई होंगी। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाईं, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।


गांव में शोक का माहौल

ललिता देवी की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव की थीं। परिजन घटना के बाद से सदमे में हैं।


 

  • Related Posts

    भागलपुर जदयू में ‘विवेकानंद’ युग की शुरुआत! नए जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगा संगठन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading