31 अक्टूबर, 4 और 8 नवंबर को होगी अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की जांच

भागलपुर, 25 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान चुनावी पारदर्शिता और व्यय नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भागलपुर में अभ्यर्थियों के चुनावी व्यय लेखा पंजी की जांच के लिए तिथियां तय कर दी गई हैं।

व्यय प्रेक्षक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, तीन तिथियों — 31 अक्टूबर (शुक्रवार), 4 नवंबर (मंगलवार) और 8 नवंबर (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक व्यय अनुश्रवण कोषांग, वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर में जांच की जाएगी।


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तय हुआ जांच स्थल

व्यय अनुश्रवण कार्यालय में विधानसभा क्षेत्रवार जांच की व्यवस्था इस प्रकार की गई है—

  • 152 – बिहपुर एवं 153 – गोपालपुर विधानसभा के अभ्यर्थियों की जांच कार्यालय के भूतल पर होगी।
  • 154 – पीरपैंती (अ.जा.), 155 – कहलगांव, एवं 157 – सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों की जांच प्रमंडलीय सभा कक्ष (प्रथम तल) पर की जाएगी।
  • 156 – भागलपुर विधानसभा के अभ्यर्थियों की जांच अपीलीय कार्यालय कक्ष, अभ्यर्थी व्यय कोषांग में होगी।
  • 158 – नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों की जांच अंकेक्षण कार्यालय कक्ष, अभ्यर्थी व्यय कोषांग, भागलपुर में संपन्न होगी।

अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य

निर्वाचन आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि पर स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होकर व्यय लेखा पंजी की जांच करवाएं।
अनुपस्थित रहने पर आयोग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।


 

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading