नाथनगर के हबीबपुर में आरजेडी का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटित, प्रत्याशी जियाउल हसन बोले — जनता ही हमारी ताकत है

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के हबीबपुर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का केंद्रीय कार्यालय विधिवत रूप से उद्घाटित किया गया। उद्घाटन समारोह में नाथनगर विधानसभा से राजद प्रत्याशी शेख जियाउल हसन (Z. हसन) सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ पार्टी प्रत्याशी का स्वागत किया।

इस अवसर पर राजद प्रत्याशी शेख जियाउल हसन (Z. हसन) ने कहा —

“हमारा मुकाबला किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की जनता के भरोसे से है। जनता का विश्वास ही हमारी असली ताकत है और हम इसी विश्वास के साथ क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए काम करेंगे।”

उद्घाटन समारोह में राजद के स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी की सफलता और भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत से बढ़ा क्रिकेट का क्रेज, पटना से गांवों तक अकादमियों में लड़कियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    पाटलिपुत्र कांड के बाद रेलवे अलर्ट! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाई सिक्योरिटी, परीक्षार्थियों के लिए चलीं 2 स्पेशल ट्रेनें

    Share Add as a preferred…