सारण में SST टीम की बड़ी कार्रवाई: बहुरिया कोठी से 17.45 लाख का सोना बरामद, डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया

सारण, 24 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर अवैध धन, सोना-जवाहरात और अन्य मूल्यवान संसाधनों की तस्करी रोकने के लिए सारण जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत आज बहुरिया कोठी एसएसटी प्वाइंट पर एक बड़ी सफलता मिली।

पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 17 लाख 45 हजार रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया।

सूचना मिलने पर जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक सारण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 मौके पर पहुंचकर बरामद सोने की जांच-पड़ताल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बरामद सोने के साथ जुड़े व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की अवैध वित्तीय गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…