निर्वाचन पदाधिकारी ने सबौर के मतदान केंद्रों का लिया जायजा, मतदान व्यवस्था की तैयारियों को किया परखा

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को सबौर के मतदान केंद्र संख्या 347 और 348 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, रैंप, पेयजल, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, डायरेक्टर एनईपी, सबौर नगर पंचायत अध्यक्ष दीप शिखा परिना, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, अंचल अधिकारी सौरभ कुमार, सीडीपीओ शोभा रानी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, जीविका के डीपीएम सुनिर्मल, डीपीओ आईसीडीएस अनामिका कुमारी और श्रम अधीक्षक नलिनी रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि है। प्रशासन पूरी तत्परता से चुनाव कार्य को सफल बनाने में जुटा हुआ है।


 

  • Related Posts