बेगूसराय में एनएच 31 पर दर्दनाक सड़क हादसा: भागलपुर के तीन सबमर्सिबल मिस्त्री की मौत, गांव में मातम

बेगूसराय/भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025: एनएच 31 पर श्रीचंद्रपुर ढाला के पास बुधवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार खगड़िया की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में भागलपुर के कहलगांव निवासी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मो. नवाब (20 वर्ष), मो. तनवीर (18 वर्ष) और मो. कमाल (45 वर्ष) के रूप में की गई। सभी सबमर्सिबल मिस्त्री थे और वाराणसी से अपने उपकरण व सामान लेकर लौट रहे थे।

हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायल अभी अस्पताल में इलाजाधीन हैं।

घटना के बाद पूरे बीरबन्ना गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि तीनों घरों के मुख्य कमाऊ व्यक्ति थे और उनका निधन परिवार के लिए बड़ा झटका है।

सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल और पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि अर्जुन भगत मृतक परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से मृतक परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…