सुलतानगंज में जीविका दीदियों ने निकाली रैली, मतदान को लेकर महिलाओं ने ली शपथ

“पहले मतदान, फिर जलपान” के नारे के साथ जीविका दीदियों ने बढ़ाया लोकतंत्र का संदेश

भागलपुर | 22 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भागलपुर जिले में मतदाता जागरूकता की मुहिम लगातार गति पकड़ रही है। 157-सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के कसवा खेरही पंचायत में मंगलवार को नारी सम्मान जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। इस दौरान दीदियों ने रैली निकाली, रंगोली बनाई, परिचर्चा की और संकल्प सभा के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।

महिलाओं ने “11 नवंबर 2025 को अवश्य मतदान करने” और अपने परिजनों, पड़ोसियों तथा समुदाय के अन्य सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह की सदस्यों ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव के दौरान जिम्मेदार आचरण से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका संगठन मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ग्राम संगठन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जिले के अलग-अलग पंचायतों में जारी रहेगा, ताकि हर पात्र मतदाता 11 नवंबर को मतदान केंद्र तक पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए।


 

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading