गोपालपुर में जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली, महिलाओं ने ली मतदान की शपथ

11 नवंबर को 100% मतदान का लिया संकल्प

भागलपुर | 22 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भागलपुर जिले में मतदाता जागरूकता की मुहिम लगातार तेज हो रही है। 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के तेलिहारी डिमहा पंचायत में मंगलवार को जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने रैली निकाली, रंगोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया और संकल्प सभा का आयोजन किया।

महिलाओं ने एक स्वर में 11 नवंबर 2025 को हर हाल में मतदान करने और अपने परिजनों व पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। गोपालपुर प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 जीविका दीदियां शामिल हुईं।

अधिकारियों और जीविका प्रतिनिधियों ने उपस्थित महिलाओं को मतदान के महत्व, मतदाता की भूमिका और चुनाव में निष्पक्ष भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, और प्रत्येक मतदाता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

जीविका ग्राम संगठन के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना और मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में हीट वेव का कहर, 13 जिलों में अलर्ट जारी; 25 जून से भारी बारिश के आसार

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन से 50 लाख के जेवरात चोरी, फोटो खिंचवाने के बहाने शातिरों ने उड़ाया बैग

    Share Add as a preferred…