साहिबगंज स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ी विदेशी शराब की खेप, ऑपरेशन सतर्क के तहत हुई कार्रवाई

मालदा, 21 अक्टूबर 2025।मालदा रेल मंडल के तहत चल रहे “ऑपरेशन सतर्क” के दौरान आरपीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के कोच से चार बोरी विदेशी शराब बरामद की गई। आरपीएफ की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

मालदा मंडल के आरपीएफ जवानों ने यह कार्रवाई मालदा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन और विभागीय सुरक्षा आयुक्त ए.के. कुल्लू के पर्यवेक्षण में की। सोमवार को 53411 अप बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने जांच की। इस दौरान कोच नंबर ER-082425 के बैटरी बॉक्स क्षेत्र में चार बिना मालिक के पॉली बैग छिपाकर रखे गए मिले।

जब इनकी तलाशी ली गई तो बोरियों में 72 बोतल विदेशी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 39,360 रुपये आंकी गई है। पूछताछ के बावजूद कोई व्यक्ति शराब की इन बोरियों का मालिक नहीं निकला।

आरपीएफ ने बरामद शराब को अविक्लेम संपत्ति के रूप में जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इसे झारखंड उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

मालदा रेल मंडल ने कहा है कि “ऑपरेशन सतर्क” के तहत रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। आरपीएफ नियमित रूप से इंटेलिजेंस आधारित जांच और समन्वित कार्रवाई कर रही है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संचालन की पारदर्शिता बनी रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पुलिस ने मानी चूक, मृतक के भाई ने डीएसपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

    Share Add as a preferred…