भागलपुर : जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भागलपुर, 21 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को भागलपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी भी मौजूद थीं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और वीवीपैट की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग और डबल लॉक सिस्टम की भी जांच की।

डॉ. चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो।

जिलाधिकारी के इस निरीक्षण को चुनाव की तैयारी के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…