जिलाधिकारी ने भागलपुरवासियों से की मतदान की अपील — “पहले मतदान, फिर जलपान”

भागलपुर, 21 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भागलपुर के मतदाताओं से अपील की है कि 11 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान अवश्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेवारी भी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का योगदान जरूरी है। इसलिए हर मतदाता 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।”

उन्होंने मतदाताओं को यह भी आश्वस्त किया कि जिले में भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पीने के पानी, रैंप, शौचालय, बिजली और शेड जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने अंत में अपील की —
“पहले मतदान, फिर जलपान — आपका एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है।”

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading