पीरपैंती में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

भागलपुर | 14 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु पिरपैंती विधानसभा क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत कई जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पिरपैंती प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरपैंती में सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने तख्तियां और नारे लगाकर लोगों से “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों — छात्र, शिक्षक और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों — को नैतिक मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि हर वोट भविष्य की दिशा तय करता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…