अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, सीट  बंटवारे पर चर्चा तेज

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत अब चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।


अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक रहेंगे बिहार में

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार (13 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमित शाह 16, 17 और 18 अक्टूबर को बिहार में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और पार्टी की रणनीति पर शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।


एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर असंतोष की खबरें

दूसरी ओर, एनडीए गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को सिर्फ छह सीटें मिलने की जानकारी है, जबकि वे इससे अधिक की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी बीच, सोमवार को पटना में होने वाली एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक स्थगित कर दी गई, जिसके बाद अटकलें तेज हो गईं कि गठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।


बीजेपी ने नाराजगी की खबरों को किया खारिज

हालांकि बीजेपी ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा

“अभी का जो माहौल है, उसमें एनडीए चट्टानी एकता के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। यही वजह है कि महागठबंधन में भगदड़ मची हुई है, और उनके कई बड़े नेता व विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।”


15 से 18 अक्टूबर तक नामांकन अभियान

बीजेपी नेता ने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर के बीच पूरे बिहार में एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए राज्य को विभिन्न जोनों में विभाजित किया गया है। हर जिले में नामांकन के दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।


बिहार में जुटेंगे देशभर के नेता

इस दौरान देश के कई राज्यों के एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बिहार पहुंचेंगे। अमित शाह के दौरे के साथ ही एनडीए औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…