बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की अधिसूचना आज, भागलपुर और बांका समेत 20 जिलों की 122 सीटों पर नामांकन शुरू

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। इसके साथ ही राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर समेत कई प्रमुख जिले शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

राज्य में कुल 7.42 करोड़ मतदाता इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


भागलपुर में चुनावी माहौल गर्म, सात विधानसभा सीटों पर नामांकन शुरू

भागलपुर जिले में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। अधिसूचना जारी होते ही सोमवार से सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया, कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन केंद्रों और संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती की गई है।


जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ‘मतदान है सबसे बड़ा उत्सव’ अभियान के तहत भागलपुर जिले की जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता की पहल की है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रंगोली बनाकर और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

जागरूकता कार्यक्रमों का मकसद है कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचें और लोकतंत्र को मजबूत करें।


नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, तीन ड्रॉप गेट और दो पार्किंग स्थल बनाए गए

भागलपुर में नामांकन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रशासन ने तीन ड्रॉप गेट और दो पार्किंग स्थल तैयार किए हैं।

एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी, प्रस्तावक और समर्थकों की सघन चेकिंग की जाएगी। इसके लिए अनुमंडल और एडीएम कार्यालय परिसर के विभिन्न गेटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे।


कहलगांव में तीन बैरियर गेट, सख्त निगरानी में नामांकन प्रक्रिया

कहलगांव अनुमंडल में भी नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने बताया कि सत्कार चौक, बजरंगबली चौक और नहर के पास तीन बैरियर गेट बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रवेश मार्गों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गाड़ियों की जांच की जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।


11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना

दूसरे चरण के चुनाव में राज्य के 122 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है। राजनीतिक दलों ने रणनीति तेज कर दी है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, हाथ में कई जगह गहरे जख्म, अस्पताल में कराया गया इलाज

    Share Add as a preferred…